• Breaking News

    जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन की बैठक सम्पन्न - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन की बैठक जिला संरक्षक डा. सुनील कान्त तिवारी की अध्यक्षता में बलराम यादव जनसेवा इंटर कालेज कलीचाबाद में सम्पन्न हुई। जिसमें 10 नवम्बर मंगलवार को संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धर्मेन्द्र कुमार यादव के नामांकन और विधान परिषद् सदस्य के एक दिसम्बर को होने वाले चुनाव में संघ के उम्मीदवार को मजबूत करने पर बल दिया।

    जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन की बैठक सम्पन्न - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    बैठक में लम्बे समय से जिला इकाई जौनपुर के रिक्त पदों जिला संयुक्त मंत्री, जिला संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी पर सर्वसम्मति से इंटर कालेज बेलवार के अशोक कुमार द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, बयालसी इंटर कालेज जलालपुर के संतोष सोनकर को संगठन मंत्री और हरिकेश यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि इनसे संगठन मजबूत होगा। सभी पदाधिकारियों से संगठन को चुनाव में भरपूर सहयोग के साथ-साथ वाराणसी में मंगलवार को होने वाले नामांकन में सहयोग की अपील किया।

    इस अवसर पर जिला मंत्री शैलेन्द्र सरोज, डा. चन्द्रसेन, कौशलेन्द्र पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक मंत्री राय साहब, अनिल दीप चौधरी, बृजभूषण, नागेन्द्र यादव, हौशिला प्रसाद पाल, रविशंकर यादव, शिवाकंत सोनकर, प्रदीप कुमार, रीतेश यादव, बांकेलाल प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, सुरेन्द्र प्रताप पाल, अजीत चौरसिया, प्रमोद यादव, विनोद पाल, राम केवल यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे डा. सुनील कान्त तिवारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन कमल नयन ने किया।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad