जौनपुर। चेयरमैन ने ईओ पर लगाया मनमानी तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप, ईओ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में एक प्रेसवार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी पर कई गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईओ सभासदों पर दबाव बना रहे हैं। यहां सब मनमाना घरजाना चल रहा है। हमारे लिखित आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है। श्री बरनवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के 29 कर्मचारियों में से चार कर्मचारियों को मैंने लिख कर दिया था कि निकाल दिया जाय। बाकी का मानदेय दीपावली तक कर दिया जाय।
उन्होंने ईओ को सभासदों से मिलकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। उक्त मामले में ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हरिनाथ यादव के फर्म का टेंडर हुआ था वह कई वर्षों से आउटसोर्सिंग के ठेकेदार हैं। टेंडर अपर जिला अधिकारी द्वारा खोला गया था। चेयरमैन के शिकायत की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंचा दिया था।
मैंने चेयरमैन को बता दिया था कि टेंडर पूरे कानूनी प्रक्रिया से हुआ है। मेरे पास उसे रद्द करने का अधिकार नहीं है। साथ ही ईओ ने बताया कि जिन चार कर्मचारियों को चैयरमैन द्वारा निकालने की बात कही गयी है। उनको नगर पंचायत के छह सभासदों ने लिखकर दिया है कि कोरोना काल में उक्त कर्मियों द्वारा बेहतर काम किया गया। उनको नहीं निकाला जाय।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।