जौनपुर। राज बहादुर यादव और डॉ संजय दुबे को सम्मानित करेगा समरस फाउंडेशन- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। मुंबई की प्रमुख सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा 21 नवंबर को श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव को, बाबू कमला प्रसाद सिंह राजनीति रत्न सम्मान 2020 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,बदलापुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय दुबे को पंडित तीर्थराज तिवारी चिकित्सा रत्न सम्मान 2020, से सम्मानित किया जाएगा।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि सम्मानित अतिथियों के रूप में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, श्री सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह तथा जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री श्री मधुकर तिवारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
की अध्यक्षता श्री बजरंग इंटर कॉलेज ,घनश्यामपुर के प्रबंधक श्री अनिल कुमार सिंह करेंगे। स्वागताध्यक्ष के रूप में श्री कमला प्रसाद तिवारी (बड़े बाबू )तथा श्री विनोद कुमार तिवारी (प्रिंसिपल) विद्यमान रहेंगे। अभिनंदन समारोह में बदलापुर तथा खुटहन के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। छह विशिष्ट लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्री बजरंग इंटर कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षकों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक तथा समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पांडे ने उपरोक्त जानकारी दी।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।