• Breaking News

    जौनपुर। दीन दुखियों की सेवा करना मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्री राम कथा के तीसरे दिन डा. अखिलेश पाठक ने बताया कि दीन दुखियों की सेवा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। किसी भूखे को भोजन कराना, पीड़ित की सहायता, गरीब बहन-बेटियों की शादी में मदद करना, असहाय लोगों की सहायता करना, रोग से पीड़ित का उपचार कराना आदि कार्यों को जीवन में करने मात्र से ही परमात्मा की कृपा सदैव बनी रहती है। वाराणसी से पधारे कथावाचक डा. मदन मोहन मिश्र ने लंका काण्ड के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब शुक और सारण नाम के दो राक्षस रामा दल में आकर पक्षी का भेष बनाकर गुप्त रूप से जानकारी ले रहे होते हैं। तभी विभीषण की नजर इन मायावी राक्षस के ऊपर पड़ती है।

    उसके बाद रामा दल की सेना उसे पकड़ लेते हैं और प्रभु श्री रामचंद्र जी के पास ले जाते हैं पूछे जाने पर बताता है कि हम लंकापति रावण के भेजे हुए गुप्तचर हैं। मुझे यहां देखने के लिए भेजा गया था। सेना के बैठक में वानर दल मृत्युदंड देने की बात करते हैं। रामचंद्र जी कहते हैं कि दूत को मारना पाप व अधर्म है। रामचंद्र जी उसे छोड़ देते हैं। इस अवसर पर रामआसरे साहू, विजय गुप्ता, शिवआसरे गिरी, सचिन गिरी, सुरेंद्र गिरी, प्रवीण पाण्डेय, भगत जी, मदन गुप्ता, प्रवेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad