जौनपुर, कोतवाल की दुकान में चोरों ने की सेंधमारी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इलाहाबाद मार्ग पर स्थित सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित किराने की दुकान के पीछे से सेंध लगाकर नगदी सहित हजारों रूपये के सामानों पर हौंसलाबुलन्द चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
चोरी की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई तो थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गयी। जानकारी के अनुसार वहीं के निवासी दिवाकर दूबे ‘कोतवाल’ की रेलवे क्रासिंग के पास किराने की दुकान है।
बीती रात दुकान बन्द करके वह घर चले गये कि इधर हौंसलाबुलन्द चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर दुकान में रखे 4 हजार रूपये नगदी सहित काजू, बादाम, किसमिस, छुहाड़ा, हिमगंगे तेल, आंवला तेल, साबुन, गुटखा, सुपाड़ी, देशी घी सहित अन्य कीमत सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई तो पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी।
बता दें कि इस समय क्षेत्र में चोरों का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है जिससे चोरी आदि की घटनाएं निरन्तर हो रही हैं।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।