जौनपुर। लखेसर में लगा पंचायत स्तरीय परिषदीय विद्यालयों का टीएलएम मेला - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक में अवस्थित न्याय पंचायत खपरहा में न्याय पंचायत स्तर पर मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लखेसर के प्रांगण में हुआ। इस मौके पर न्याय पंचायत खपरहां के समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों ने सीमा उपाध्याय शिक्षक संकुल प्रभारी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। मेले के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव रहे जहां ग्राम प्रधान निशा तिवारी, शिक्षक नेता अमित सिंह, सुशील उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह, सुरेश यादव, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, रवि मिश्रा, राजीव सिंह, सतीश सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करते हुए सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि हम शिक्षकों का मूल कर्तव्य विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है, इसमें हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ जी-जान से लगने की आवश्यकता है।
मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सिकरारा विकास क्षेत्र के शिक्षक अपनी विशिष्ट कार्य क्षमता के लिए पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई हुए है। प्रधानपति शैलेंद्र तिवारी ने विद्यालय को 8 सेट डेस्क-बेंच देते हुए कहा कि शिक्षा में मुझे इस मेले की आवश्यकता महसूस होती है, क्योंकि इसी उर्वर धरती ने श्रीमती सीमा द्विवेदी जैसी राज्यसभा सांसद बेटी दी है। आयोजन के संचालक प्रेम चन्द्र तिवारी रहे। आभार ज्ञापन एनपीआरसी सीमा उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर रमेश यादव, सुरेश चंद्र यादव, उत्तमा चतुर्वेदी, पुष्पा शुक्ला, उषा पाल, अनम शरीक, सोनल, सोनी, नंदिनी, अनीता यादव, सुनीता यादव, बबीता यादव, निशा यादव, सत्यभामा सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मुकेश दुबे, विष्णु पाण्डेय, शिवम सिंह, राकेश सिंह, शरद यादव, राजेश यादव, आशीष मौर्या, अमर बहादुर यादव, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।