• Breaking News

    जौनपुर। दुश्मन देशों की लड़ाई की मिसाल है रेजांगला युद्धः दिनेश यादव फौजी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़ 
    जौनपुर।
     
    भारत-चीन की सीमा पर स्थित रेजांगला में मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में मात्र 120 वीर अहीर जवानों द्वारा चीन के हजारों सैनिकों से लोहा लेने के शौर्य दिवस पर जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा रेजांगला शहीद दिवस मनाया गया। उस लड़ाई में 120 जवानों में से 114 शहीद होकर हजारों चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिये थे जो आज तक का इतिहास है। पूर्व सैनिक दिनेश यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासंघ के नेतृत्व में नगर में कैंडिल मार्च निकालकर कलेक्टेªट के पास स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

    भूतपूर्व सैनिक समिति के बैनर तले आयोजित उक्त श्रद्धांजलि सभा में दिनेश यादव फौजी ने बताया कि 18 नवंबर 1962 को भारत के नहीं, विश्व के इतिहास में जाना जाता है। 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 वीर अहीर जवानों ने चीन के हजारों सैनिकों को धूल चटा दिया। इस लड़ाई में 120 जवानों में से 114 वीर अहीर जवान शहीद हो गये थे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये बताया कि रेजांगला की लड़ाई की आज भी इतिहास है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक केके सिंह, कमलेश यादव, शिवशंकर यादव, केके दुबे, सुनील दुबे, राज बहादुर यादव, नीरज यादव के अलावा समाजसेवी श्रवण जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad