• Breaking News

    जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप मेला सज-धज के साथ शुरू । JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर। स्थानीय नगर में आयोजित किए जाने वाला दो दिवसीय भरत मिलाप मेला रविवार को प्रभु श्रीराम और भरत के मिलाप से साथ शुरू हो गया। बताते हैं कि पूर्वांचल में आयोजित होने वाले मेलों में मुंगराबादशाहपुर का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप का मेला अपना-अलग स्थान रखता है। पूर्वांचल में वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप के बाद मुंगराबादशाहपुर का भरत मिलाप मेला समूचे पूर्वांचल के मेलों में प्रसिद्ध है।

     यह दो दिवसीय भरत मिलाप का मेला कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को प्रारम्भ होकर दो दिनों तक चलता है। पहले दिन लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक चौकी और लागें निकाली जाती हैं और दूसरे दिन समूचे नगर में 6 दलों द्वारा विद्युत सजावट से युक्त भव्य गगनचुम्बी स्वागत द्वार बनाए जाते हैं जिसे देखने के लिए जनपद ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। इस वर्ष यह ऐतिहासिक मेला कोरोना वायरस की महामारी की भेंट चढ़ गया। समूचा मेला सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से मनाया जा रहा है। यहां तक कि प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन भी इसी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। नगर के पुरानी सब्जी मण्डी में स्थित श्री रामलीला मंच पर ही प्रतीकात्मक रूप से प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन श्री रामलीला कमेटी द्वारा कराया गया। इसके पश्चात पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष शिवगोविन्द साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान श्रीराम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, वीरवर बजरंग बली की आरती उतारी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad