• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा सरकार में ब्राह्मण सहित अन्य वर्गों पर होते हैं अत्याचारः पवन पाण्डेय #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने मल्हनी विस उपचुनाव के सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में सवंसा बक्सा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जब से उत्तर प्रदेश में बनी है, तब से आम जनता का जीना दुर्लभ हो गया है। 

    बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गया है। नौजवान बेरोजगार होते जा रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा हैं। महिलाएं अब घर से निकलने से डरती हैं। योगी की पुलिस किसी को भी ठोंक दे रही है। अभी गत दिवस कानपुर में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे कि पुलिस पहुंच गयी जहां जुआरी तो भाग निकले लेकिन वहीं से गुजर रहे पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्याएं तो हर समाज की हो रही हैं, मगर योगी सरकार में ब्राह्मण समाज की हत्या की बाढ़ आ गयी है। 

    भाजपा नेताओं द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज को अपमानित किया जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही एक भाजपा नेता ने कहा कि ब्राह्मण ससुरा जायेगा कहां। इसके पहले भी भाजपा सांसद ने कहा था कि हम जनेऊ देखकर ब्राह्मण को पीटते हैं लेकिन आज भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। 

    इसी क्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा ने कहा कि भाजपा के सरकार में गरीब और गरीब हो गया। यह सरकार केवल अम्बानी-अडानी को अमीर बनाने में लगी है। भाजपा सरकार का लगभग 4 वर्ष होने जा रहा है लेकिन कोई भी अपना वादा पूरा नहीं कर पायी है। सिर्फ अखिलेश यादव के सरकार के कामों का फीता काट रही है। 

    वरिष्ठ नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब देगी। 

    मल्हनी उपचुनाव में जनता बताने जा रही है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार चाहे जितनी भी सरकारी ताकत लगा लेगा लेकिन जनता इस उपचुनाव में उसे सबक अवश्य सिखायेगी। वहीं सपा प्रत्याशी लकी यादव ने ब्राह्मण समाज से चुनाव जिताने की अपील किया। 

    इस अवसर पर रामवृक्ष यादव, लाल बहादुर यादव, लल्लू शुक्ला, मोनू दूबे, करूणेश दिवेदी, राहुल दूबे, संतोष उपाध्याय, प्रबुद्ध दूबे, कामेश्वर उपाध्याय, लालजी तिवारी, सभाजीत तिवारी, मनोज मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रत्नाकर मिश्रा, आदित्य दूबे, सुशांत तिवारी, सन्तोष तिवारी, भोले मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजेश मिश्रा, अजय त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, बबलू दूबे, सुशील दूबे आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ नेता राहुल त्रिपाठी ने किया।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad