जौनपुर। स्कार्पियो से टक्कर के बाद ट्रक चालक को उतार ले गए कार सवार, नौ घंटे बाद भी पता नहीं, पुलिस तलाश में जुटी #JaunpurUpdateNews
#JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। कुत्तूपुर चौराहे के पास चालक को जबरन ट्रक से उतारकर अपने साथ ले गए।
9 घंटे बाद भी चालक का पता नहीं है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्कार्पियो सवार लोगों के बारे में भी पता नहीं चल पाया है।
मिर्जापुर निवासी प्रकाश यादव शाहगंज में गिट्टी उतारकर लौट रहा था। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर ट्रक एक स्कार्पियो से टकरा गया। टक्कर से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भड़के स्कार्पियो सवार लोगों ने ट्रक का पीछा शुरू किया।
रात करीब 12 बजे शहर से सटे कुत्तूपुर चौराहे के पास ट्रक को ओवरटेक कर स्कार्पियो सवारों ने रोक लिया। सफेद रंग की स्कार्पियो पर बिहार का नंबर था। चालक को ट्रक के केबिन से खींचकर नीचे उतारा और पिटाई करते हुए उसे स्कार्पियो में बैठाकर वापस शाहगंज की ओर चले गए।
चौराहे पर हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की। ट्रक को किसी तरह पूर्वांचल विवि पुलिस चौकी पर लाया गया। नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क कर उसे सूचना दी।
एसओ सरायख्वाजा सुधीर कुमार का कहना है कि घटना के बाद चालक ने मालिक से संपर्क किया था। स्कार्पियो की मरम्मत के लिए चालक के खाते में धनराशि भेजने की बात हुई थी। इसके बाद से चालक का पता नहीं। स्कार्पियो सवार लोगों और चालक की तलाश की जा रही है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।