• Breaking News

    जौनपुर। साहू कल्याण समिति ने समाजसेवी बिन्देश्वरी गुप्त को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।#JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने महर्षि दयानंद इंटर कालेज मानीकला के संस्थापक बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्त के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्त के नेतृत्व में मानीकला, खेतासराय स्थित उपरोक्त कालेज में किया गया। 

    श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश गुप्त उद्यान प्रभारी शाही किला जौनपुर ने कहा कि बिंदेश्वरी बाबू का असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 

    पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर ने स्व. बिंदेश्वरी बाबू के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज के सजग प्रहरी थे तथा सदैव समाज के वंचित वर्ग के विकास के बारे में ही सोचा करते थे।

    जौनपुर। साहू कल्याण समिति ने समाजसेवी बिन्देश्वरी गुप्त को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।#JaunpurUpdateNews
    संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्त ने समाज के विकास में शिक्षा के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करते हुये उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का दायित्व के प्रति उनके पुत्र प्रधानाचार्य जय प्रकाश गुप्त को संकल्पित किया। 

    इस दौरान उपस्थित स्वतंत्र साहू, इं. रमेश चंद्र गुप्त, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्त, डा. चंद्रसेन गुप्ता, विनोद साहू, विजय गुप्ता अध्यापक, ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, लालजी गुप्ता, रतन साहू, संजीव साहू, सत्य नारायण गुप्ता, मनोज कुमार, जियाराम साहू, पवन साहू, मोती लाल बिंद, प्रदीप गुप्ता, नीरज जी महाराज, नन्हकऊ प्रसाद, धीरज साहू, यशवंत गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बिन्देश्वरी बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन महेंद्र साहू खुटहन ने किया।

    AD

    भारत सरकार की इस स्कीम में आसानी से मिलेगा Loan, स्कीम को एक महीने के लिए बढ़ाया

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad