• Breaking News

    जौनपुर। बेटी की शादी के लिये जमा रुपयों को साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया।#JaunpurUpdateNews

    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के जंघई रोड पर स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया के एटीएम से साइबर अपराधियों ने खाताधारक के खाते से 2 लाख 93 हजार उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही भुक्तभोगी  परेशान होकर बैंक शाखा और थाने में घटना की लिखित शिकायत किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी सुरेश चन्द्र मौर्य का स्थानीय शाखा में बचत खाता संख्या चल रहा था जिसमें उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए खेती-बाड़ी की कमाई से एकत्र करके 2 लाख 98 हजार 5 सौ रुपए जमा किए थे। लॉक डाउन के चलते शादी टल गयी।

    जौनपुर। बेटी की शादी के लिये जमा रुपयों को साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया।#JaunpurUpdateNews
    इसी बीच सुरेश को पारिवारिक जरूरत के लिए रूपयों की आवश्यकता हुई तो उसने बीते 22 सितम्बर को अपने उक्त बचत खाते से 5 हजार रुपए मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से जाकर निकाल लिया। फिर जब उसे दुबारा 31 अक्टूबर को रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह फिर अपने उक्त बचत खाते से एटीएम कार्ड द्वारा उसी एटीएम मशीन में पैसा निकालने गया। जब उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो उसके खाते में महज 8 सौ 93 रुपए बचे थे।

    यह जानकारी होते ही सुरेश के पैरों तले जमीन खिसक गयी। सुरेश यूनियन बैंक गया जहां शाखा प्रबन्धक सौमित्र मण्डल से पूरी बात बतायी तो उन्होंने सुरेश का खाता चेक करके बताया कि उसके खाते से 43 बार में कुल 2 लाख 93 हजार रुपए एटीएम हैकरों द्वारा निकाल लिया गया है। भुक्तभोगी सुरेश ने अपने साथ घटी घटना के सम्बन्ध में यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा एवं मुंगराबादशाहपुर थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस सम्बन्ध में शाखा प्रबन्धक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन बन्द बता रहा था।

    AD

    भारत सरकार की इस स्कीम में आसानी से मिलेगा Loan, स्कीम को एक महीने के लिए बढ़ाया

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad