• Breaking News

    जौनपुर, JCI जौनपुर ने यातायात सुरक्षा के लिये की साइन बोर्ड की स्थापना #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ के अध्यक्षता में नगर के व्यस्ततम जेसीज चौराहे पर नागरिकों की सुरक्षा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यातायात पालन हेतु यातायात सुरक्षा नियम लिखे हुए साइन बोर्ड की स्थापित किया। 

    इस साइन बोर्ड का लोकार्पण मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने किया जिन्होंने जन कल्याण के लिए लगाए गए यातायात नियम साइन बोर्ड के लिए जेसीआई परिवार को बधाई दिया। इसी क्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने जेसीआई जौनपुर के लिए जेसीज चौराहे के महत्व को समझाते हुए कहा कि जेसीआई द्वारा ही 39 वर्ष पूर्व इस चौराहे की स्थापना की गई थी और इस चौराहे को एक भव्य रूप दिया गया था। सरकार अभिलेखों से लेकर जन-जन तक जौनपुर के विकास व विस्तार में इस चौराहे का विशेष स्थान है। 

    इस चौराहे से जुड़ी अपनी तमाम यादें उन्होंने सभी के समक्ष रखी। यातायात साइन बोर्ड स्थापना  के कार्यक्रम निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनकल्याण हेतु इस तरह के कार्यक्रम के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। 

    इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, आरिफ अंसारी, दिलीप सिंह, चित्रगुप्त वाचस्पति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव हफीज शाह ने किया। अन्त में कार्यक्रम निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad