• Breaking News

    Luckdown Again In India?, क्या फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा देश? कहीं कर्फ्यू तो कहीं स्कूल बंद, जानिए पूरी रिपोर्ट

    राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार एक बार फिर सख्ती दिखा रही है। दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिया गया है, वहीं अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सोशल मीडिया पर भी एक अफवाह जोर पकड़ रही है कि देश में एक दिसंबर से फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

    सिर्फ कुछ स्थानों पर स्थिति गंभीर

    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट बीते कुछ दिनों से देखी जा रही थी। लेकिन इसके बावजूद कुछ स्थानों पर स्थिति गंभीर होती जा रही है। दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर सहित कुछ स्थानों पर बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के केस में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में सख्ती बरतना जरुरी हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद जहां सरकार में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं दिल्ली में राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूलों को फिर बंद कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में देशव्यापी लॉकडाउन तो नहीं लगाया जा रहा है लेकिन स्थानीय स्तर पर संक्रमण के स्तर को देखते हुए फिर से लोकल लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

    अहमदाबाद में ऐसी है स्थिति

    गुजरात के अहमदाबाद शहर में नगर निगम की सीमा के अंदर कर्फ्यू रहेगा। यहां दीपावली के बाद कोविड-19 के केस में बड़ा उछाल आया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अहमदाबाद में पूर्ण कर्फ्यू के दौरान सिर्फ दवा व और दूध की दुकानें ही खुली रहेगी। गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली थी लेकिन अब सरकार ने अपने उस फैसले पर भी रोक लगा दी है।

    स्कूल खुलते ही बच्चों में फैला संक्रमण

    देश के कुछ इलाके ऐसे भी है जहां केंद्र सरकार ने अनलॉक के तहत स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी। मिजोरम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्यों में राज्य सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खोलने की अनुमति दे दी थी। साथ ही यहां कॉलेज और यूनिवर्सिटीज भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन स्कूल व कॉलेज शुरू होते ही यहां छात्रों में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार को अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया है। अब इन सभी राज्यों में स्कूल कॉलेज फिर से बंद कर दिए गए हैं।

    Ad

    Ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad