Mann Ki Baat: PM मोदी ने दी ये खुशखबरी
शनिवार को देश के तीन शहरों का दौरा कर corona vaccine बनाने की तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'man ki baat' के जरिए देश को कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले एक खुशखबरी देकर अपनी बात शुरू की। प्रधानमंत्री ने बताया कि 100 साल पुरानी देवी अन्नपूर्णा की चोरी हुई एक मूर्ति को कनाडा सरकार ने लौटा दिया है और जल्द ही इस दुर्लभ मूर्ति को वापस वाराणसी लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह 'मन की बात' का 71वां संस्करण है। इससे पहले 17 नवंबर को पीएम मोदी ने कार्यक्रम के 71 वें संस्करण के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इन बातों का उल्लेख किया हैं -
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के कई म्यूजियम और लाइब्रेरी के कलेक्शन को डिजिटल कर दिया गया है। दिल्ली के हमारे संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं। राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा करीब 10 वर्चुअल गैलरी इंट्रोड्यूस करने की दिशा में काम शानदार काम चल रहा है। देश के नागरिक इसे घर बैठे ऑनलाइन दे सकते हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि 12 नंवबर से डॉक्टर सलीम अली का 125वां जयंती समारोह शुरु हुआ है। डॉक्टर सलीम ने पक्षियों की दुनिया में बर्ड वॉचिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पक्षियों से साथ बिताए अपने अनुभवों का भी जिक्र किया।
- कोरोना काल में भारत की संस्कृति और शास्त्र कैसे मदद कर सकते हैं। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने Jonas Masseti का जिक्र किया। जिन्हें 'विश्वनाथ' के नाम से भी जाना जाता है। जॉनस ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टॉक मार्केट में काम किया और बाद में उनका रुझान भारतीय संस्कृति की तरफ हो गया था। वैदिक शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद वे लाखों लोगों में इसका प्रचार प्रसार कर चुके हैं।
- पीएम मोदी ने गुरुनानक देव की जयंती का बधाई देते हुए कहा कि 550वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु तेग बहादुरजी का 400वां प्रकाश पर्व भी अगले साल है। उन्होंने कहा कि मुझ पर गुरु साहब की विशेष कृपा रही है। बीते वर्ष करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना ऐतिहासिक रहा। इस बात को मैं जीवनभर अपने हृदय में संजो कर रखूंगा। यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें श्री दरबार साहिब की सेवा करने का एक मौका मिला है।
- किसान आंदोलन के बीच मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों हुए कृषि सुधारों का जिक्र करते हुए किसानों के हित में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि सालों से किसानों की जो मांगें थी, जिसे पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों ने उनसे वादा किया है, वो वादा पूरा हुआ। काफी बिचार विमर्श के बाद संसद ने कृषि सुधारों को मंजूरी दी है। इस संबंध में उन्होंने एक किसान का उदाहरण भी दिया। किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री ने कोई जिक्र नहीं किया।
- प्रधानमंत्री कहा कि कोरोना महामारी को आए करीब एक साल हो गया है। जिसे कोई याद नहीं करना चाहेगा। उन्होंने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्ववान जरूर किया लेकिन कोरोना वैक्सीन को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं की।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के जरिए संदेश देने से पहले ट्वीट में लिखा- मन की बात के जरिए हम उत्कृष्ट लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, सामाजिक अच्छे के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन, हर एक उदाहरण को साझा करने के लिए, कई ऐसे हैं जो समय की कमी के कारण साझा करने में असमर्थ हैं। लेकिन, मैं बहुत से इनपुट पढ़ता हूं और वे वास्तव में मूल्यवान हैं। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि मन की बात 29 तारीख को है। मुझे पहले से ही जीवन यात्रा को प्रेरित करने के बारे में कई दिलचस्प जानकारी और उपाख्यान मिले हैं।
NaMo App, MyGov पर अपने विचार साझा करते रहें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में हमेशा कुछ नया देशवासियों के साथ साझा करते हैं। देश में फिलहाल किसान आंदोलन चरम पर है। ऐसे में प्रधानमंत्री आज मन की बात में किसान आंदोलन पर भी बात कर सकते हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को देश की तीन वैक्सीन सेंटरों का दौरा किया। पीएम इसको लेकर भी बात सकते हैं। पीएम मोदी मन की बात में देशवासियों को कोरोना महामारी को लेकर भी बात कर सकते हैं। देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करना बंद कर दिया है ऐसे में वो देशवासियों से अपील कर सकते हैं।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।