• Breaking News

    MP New Corona Guidelines: मास्क न पहनने और अन्य असावधानियां करने पर अब 'ओपन जेल'

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के जिन जिलों में Corona संक्रमण अधिक है, वहां क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सलाह अनुसार वैवाहिक आयोजनों में संख्या संबंधी प्रतिबंध लगाया जाएं, परंतु जिन जिलों में प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाए जाएं। Mask न लगाने तथा Corona संबंधी अन्य असावधानियां बरतने पर कुछ समय के लिए "ओपन जेल" में रखा जाए। जो लोग "होम आइसोलेशन" में हैं, उनके घर के बाहर तत्संबंधी सूचना प्रदर्शित की जाए, जिससे वे घर से बाहर न निकलें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है, वहां "कंटेनमेंट जोन" बनाए जाएं, जिससे संक्रमण आगे न फैले। भोपाल शहर में कोलार, एम.पी. नगर तथा अशोका गार्डन क्षेत्रों में कुल 05 संक्रमण क्षेत्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में विशेष सावधानी रखी जाए।

    चौहान ने कहा कि corona योद्धा डॉ. शुभम उपाध्याय कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। हमने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की। उन्हें "लंग ट्रांसप्लांट" के लिए चैन्नई भी ले जाने वाले थे, परंतु इसके पूर्व उनका दु:खद निधन हो गया। हम सभी उनको सादर श्रद्धांजलि देते हैं। उनके परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री आज निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में corona की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    होम आइसोलेशन" की कड़ी निगरानी हो

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो मरीज "होम आइेसोलेशन" में हैं, उनकी कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर्स के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाए। आवश्यक होने पर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाए। वे घर से बाहर न निकलें, इस पर सख्त पाबंदी की जाए। प्रदेश में corona के कुल मरीजों में 62 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

    91.1 प्रतिशत रिकवरी रेट

    प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 91.1 प्रतिशत है, पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है। कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 14 हजार 677 है तथा प्रदेश में प्रति 10 लाख व्यक्ति कोरोना test की संख्या 42 हजार 889 है।

    इंदौर में सर्वाधिक नए प्रकरण

    जिलावार समीक्षा में पाया गया कि corona के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 556 आए हैं, उसके बाद भोपाल में 313, ग्वालियर में 95, जबलपुर में 85, रतलाम में 51 तथा विदिशा में 33 नए प्रकरण आए हैं। इन जिलों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिए गए।

    विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम लेकर सागर जाएं

    सागर में मृत्यु दर अधिक होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि वहां के प्रभारी अधिकारी विशेष चिकित्सकों की टीम लेकर कल ही सागर जाएं। वहां मृत्यु दर हर हालत में कम होनी चाहिए।

    बुरहानपुर में कोई नया प्रकरण नहीं, केस स्टडी करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरहानपुर जिले में घनी आबादी होने के बावजूद कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। शुरूआत में जहां बुरहानपुर में बड़ी संख्या में कोरोना के प्रकरण आ रहे थे, वहीं आज जिले में कोई भी नया प्रकरण नहीं आया है तथा कोरोना लगभग समाप्ति की स्थिति में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुरहानपुर जिले की केस स्टडी करें तथा अन्य जिलों में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाए।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad