MP Weather: मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बढ़ेगा सर्द
भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश (ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर) क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़े हुए हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में बरसात के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट हुई है,लेकिन बादल बने रहने के कारण रात के तापमान वहां भी बढ़े हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक pakistan और उससे लगे उत्तर भारत के क्षेत्र में बने पश्चिम विक्षोभ के कारण हवाओं को रुख वर्तमान में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं बरसात हो रही है। वातावरण में नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम तापमान बढ़े हुए हैं,लेकिन 18 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू होगा। दो-तीन दिन में रात का पारा तीन से चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी pakistan और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम की वजह से हवा का रुख पूर्वी और दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इससे बादल बन रहे हैं और रात के तापमान बढ़े हुए दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्ला के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। राजस्थान पर बना सिस्टम के भी मंगलवार को उत्तरप्रदेश की तरफ खिसकने के आसार हैं।
इन दोनों सिस्टम का प्रभाव कम होने से मंगलवार रात से हवा का रुख परिवर्तित होने लगेगा। हालांकि हवा का रुख पूर्वी तो बना रहेगा और बादल भी बने रहेंगे,लेकिन बीच-बीच में उत्तरी हवा भी आने लगेगी। सर्द हवाओं का दखल बढ़ने से 18 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट ग्वालियर-चंबल संभाग में दर्ज की जाएगी। पूर्वी मध्यप्रदेश में रात के तापमान में अपेक्षाकृत कम गिरावट होगी।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।