• Breaking News

    #Jaunpur_Update_News

    #Jaunpur_Update_News जौनपुर। मल्हनी पड़ाव के पास बाबू सभासद के मकान के बगल स्थित एक रूई के गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस दुर्घटना में लगभग 10 लाख रूपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस भीषण को आग को बुझाने में तीन दमकल गाड़ियां लगायी गयी। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया है। नगर के मल्हनी पड़ाव स्थित बाबू सभासद के घर के बगल में लड्डन भाई रजाई वाले का कारखाना है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है इसके मद्देनजर उन्होंने लाखों रूपये का सामान मंगाया था। यहां पर रूई भरकर रजाई, गद्दा बनाने का काम होता है। मंगलवार की शाम को अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह और भड़क गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गयी। लगभग ढाई घंटे बाद तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में लगभग 10 लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। #jaunpurupdatenews #jaunpurupdate #jaunpurnews #jaunpur
    https://ift.tt/2H1MM4W

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad