• Breaking News

    बिना डिलीट किए WhatsApp चैट हो जाएगी Hide, बस फॉलो करने होंगे ये सिंपल स्टेप्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क। लो​कप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है और कंपनी भी अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आए दिन नए फीचर्स पेश कर रही है। वैसे WhatsApp में यूजर्स के पास पहले से ही इतने फीचर्स मौजूद हैं जो कि चैटिंग के एक्सपीरियंस का खास बनाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जिन्हें खासतौर पर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ऐसे ही एक फीचर के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं। WhatsApp में एक ऐसा फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप चैट को बिना डिलीट किए हाइड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

    WhatsApp में आमतौर पर किसी चैट को छिपाने के लिए आप अक्सर उसे डिलीट कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp चैट को डिलीट किए बिना भी उसे किसी से छिपा सकते हैं? जी, हां WhatsApp में यह फीचर पहले से मौजूद है और इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। 

    WhatsApp चैट को हाइड करने का तरीका

    • स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपना WhatsApp अकाउंट ओपन करना होगा। इसके बाद आप जिस व्यक्ति की चैट हाइड करना चाहते हैं वहां जाएं।
    • स्टेप 2. उस व्यक्ति को चैट को ओपन किए बिना ही आपको उस पर टैप कर ​थोड़ी देर होल्ड करना होगा। कुछ सेकेंड बाद ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स के साथ कुछ अन्य विकल्प भी दिखाई देंगे। 
    • स्टेप 3. इन एक विकल्प Archive बटन का है। इस बटन पर क्लिक करते ही आपकी WhatsApp चैट हाइड हो जाएगी। 
    • स्टेप 4. अगर आप हाइड की गई चैट को देखना चाहते हैं तो आपको WhatsApp चैट में नीचे स्क्रॉल करना होगा। जहां सबसे नीचे Archived का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप चैट देख सकते हैं। 
    • स्टेप 5. वहीं अगर आप Archived चैट को Unarchive करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको चैट को ओपन कर थोड़ी टैप करें। जिसके बाद तीन डॉट्स के साथ ही आपको Unarchive का विकल्प मिलेगा। उसे पर क्लिक कर दें।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad