• Breaking News

    जौनपुर : आर 0 के 0 जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिश शॉप में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक

    Jaunpur Update News 

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के जघई मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने से उसमे रखा करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान  मालिक द्वारा घटना कि जानकारी पुलिस को दे दी गई है ।                                   

    बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जघई मार्ग पर स्थित आर 0 के 0 जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिश शॉप है। जिसमें देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी तत्काल दुकान मालिक नगर के नईगंज निवासी जितेंद्र जायसवाल को दिया। आनन फानन में दुकान मालिक जितेंद्र ने अपने दुकान पर पहुंच कर पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने लगा। जब तक लोग आग बुझाते उसमे रखा अधिकांश सामान जल कर खाक हो गया। इस संबंध मे दुकान मालिक जितेंद्र ने बताया कि दुकान में रक्खा अधिकांश सामान जल कर खाक हो गया। जिसकी कीमत अनुमानतः करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक है। भुक्तभोगी द्वारा घटना कि जानकारी देर शाम को ही पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad