• Breaking News

    उत्तर प्रदेश :- महोबा में साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों के समूह को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर

    उत्तर प्रदेश के महोबा में गुरुवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्रों के समूह को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। सड़क हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हाे गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में फिर से ग्रामीण सड़क किनारे पहुंच कर हंगामा करने लगे। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। 

    महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव निवासी इंटरमीडिएट के पांच छात्र साइकिल से गुरुवार सुबह 5:30 बजे कुलपहाड़ के गोविंदनगर में संचालित कोचिंग में पढ़ने जा रहे थे। झांसी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने मदनवार रपटा के पास छात्रों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही छात्र साइकिल समेत कई मीटर दूर जा गिरे।

    टक्कर लगने से धर्मेंद्र पुत्र संतोष साहू और कपिल पुत्र अशोक विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि छात्र जीतेंद्र पुत्र माधव प्रसाद गुप्त, देवेन्द्र पुत्र हरदयाल साहू और एक अन्य घायल हो गए। 

    गांव वालों ने जब ट्रक को छात्रों को टक्कर मारते देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजन अपनी कार से घायल छात्रों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुलपहाड़ पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad