• Breaking News

    जौनपुर, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, 3 घायल | - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    नौपेड़वा, जौनपुर। बख्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रविवार की रात्रि दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल तथा मृतक के शव को रात्रि में ही मर्चरी में भेज दिया गया।

    बताते हैं कि लाइनबाजार थाना क्षेत्र के इब्राहीमाबाद गाँव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार व 33 वर्षीय शैलेश उर्फ पुन्नू यादव रात्रि में बख्शा गांव निवासी रामआसरे यादव के यहां लड़की की शादी में निमंत्रण करने आये थे। निमंत्रण से वापस एक दूसरी शादी में जा रहें थे। राष्ट्रीय राज्यमार्ग हाइवे पर बाइक सवार लोग बदलापुर की तरफ जा रहे थे विपरीत दिशा में जा रही ट्रक बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गई। 

    ग्रामीणों ने सूचना थाना प्रभारी को दी पहुँची पुलिस ने बाइक सवार घायलों को अस्पताल भेज दिया जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सवंसा विद्युत उपकेंद्र के पास इंडिको कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि अयोध्या जनपद निवासी बेगमगंज रौनाही निवासी अर्जुन निषाद एवं सुल्तानपुर जनपद के बदरुद्दीनपुर निवासी इन्दल जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे तभी घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा में जा रही कार ने धक्का मारकर फरार हो गया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जिसमें इन्दल को गंभीर चोटें आई है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad