जौनपुर, सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, 4 घायल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
सिकरारा / धर्मापुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुलजारगंज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, धर्मापुर में पिकअप की टक्कर के बाद टेंपो पलटने से चार यात्री घायल हुए। उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव निवासी विजय यादव (46) शनिवार को किसी कार्य से दुदौली गए थे। देर रात लौटते समय गुलजारगंज के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर सूचना पुलिस को दी गई। भतीजे अंकुश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, जौनपुर-केराकत मार्ग पर सवारियों को लेकर जौनपुर जा रही टेंपो को धर्मापुर शिव मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। इसमें सवार अरमान (35), बहादुर (28), रमेश (28), सूरज (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। अरमान व बहादुर का सिर फट गया है। चारों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में तीन धर्मापुर बाजार के निवासी हैं। पिकअप और टेंपो चालक मौके से फरार हो गए।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।