• Breaking News

    'मां और दीदी को मारकर चले गए पापा' 5 साल के बेटे ने खोला पिता की हैवानियत का राज

    बिहार के जमुई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने चरित्र के संदेह को लेकर अपने 5 साल के बेटे सामने पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। 

    इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस पूरी घटना का एक ही चश्मदीद गवाह है, वो है प्रमोद तंती का 5 साल का बेटा। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तेज़ धारदार हथियार से उसकी मां और बहन की हत्या कर दी। 

    पत्नी के चरित्र पर करता था शक

    पुलिस ने बताया कि प्रमोद अपनी के चरित्र पर शक करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां होती थी। आरोप प्रमोद ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश को लेकिन स्थानीय लोगों ने इसकी जान बचा ली।

    बेटे के सामने की पत्नी और बेटी की हत्या

    पुलिस ने बताया कि जब आरोपी प्रमोद तांती ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, तो उसके बेटे ने सुबह पांच बजे पड़ोस में रहने वाली चाची को बताया, कि पापा मां और दीदी को मारकर कहीं चले गए हैं। इसके बाद चाची संगीता ने तुरंत घर जाकर देखा। जब वह घर पहुंची तो हैरान हो गई। वहां पर 30 साल की रीता देवी और 7 साल की ज्योति कुमारी का शव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था। शव के पास में धारदार हथियार भी पड़ा था जिससे दोनों की हत्या की गई थी।

    इस हत्याकांड की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात शुरु कर दी। पुलिस का दावा है  कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

    AD





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad