जौनपुर, पड़ोस में बेलन लेने गई 8 वर्षीय बालिका से वृद्ध ने की दुष्कर्म की कोशिश - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
सिकरारा / जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाने के लिए पड़ोस में बेलन लेने गई आठ वर्षीय बालिका से वृद्ध ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची बालिका ने परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने वृद्ध के विरुद्ध पाक्सो व दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया है।
शनिवार की शाम बालिका अपने मां के साथ घर में थी। उसकी मां ने रोटी बनाने के लिए बेलन लाने पड़ोसी के घर भेज दिया। वहां उस वक्त वृद्ध (65) अकेला था। बालिका जैसे ही रसोई में गई, तभी वृद्ध भी वहां पहुंच गया। बहला-फुसलाकर उसे चंगुल में जकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
शोर मचाने पर किसी तरह वह चंगुल से छूटकर घर पहुंची। काफी देर तक वह गुमसुम पड़ी रही। मां ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण उग्र हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। एसओ ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।