जौनपुर, AMU के पूर्व छात्रों की नयी कार्यकारिणी गठित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की बैठक शहर के एक स्कूल पर हुई जहां सर्वप्रथम सभी ने विश्वविद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने पर एक-दूसरे को बधाई दिये। फिर सभी ने पूर्व छात्रों की नयी कार्यकारिणी का गठन किया।
नई कार्यकारिणी के संरक्षक में समाजसेवी हबीब आलम खान एवं शिया इण्टर कालेज के प्रबन्धक नजमुल हसन को चुना गया। इसके साथ ही शहर के जाने-माने चिकित्सक और विभिन्न क्लबों सहित सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और विवि के पूर्व छात्र रहे डा. क्षितिज शर्मा को अध्यक्ष और इं. मो. असलम अन्सारी को महासचिव बनाया गया।
साथ ही नई कार्यकारिणी ने विवि के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर 17 दिसम्बर को एक कार्यकम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ खान, मो. परवेज खान बादशाह एडवोकेट, उपाध्यक्ष ऐहसन नसीर रिजवी, मोहम्मद नाजिश, सचिव सै. शाकिर रजा, सै. मो. अब्बास आरिफ, मो. तल्हा, कोषाध्यक्ष डा. फैज अहमद, सहायक कोषाध्यक्ष शाहनवाज मंजूर, आरिफ कुरैशी, मीडिया प्रभारी मो. हनीफ अन्सारी, जफर अब्बास बाबी, संयुक्त सचिव शब्बीर कादरी, मोहम्मद साकिब सिद्दिकी, मो. आबिद, कार्यक्रम संयोजक डा. सैफ खान, डा. फहीम अहमद, अफरोज आलम एडवोकेट, सै. सईद अब्बास, मो. साकिब खुर्शीद को बनाया गया। अन्त में सचिव सै. शाकिर रजा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।