• Breaking News

    जौनपुर : गांव के सर्वांगीण विकास में पिच मार्ग की अहम भूमिका - सुषमा पटेल

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : मुंगरा बादशाहपुर में क्षेत्रीय विधायक डॉ सुषमा पटेल ने 1000 मीटर काली सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही ग्रामीणों की आवागमन की परेशानी समाप्त हो गई। 

                                   


    क्षेत्र के ग्राम रायपुर में इलाहाबाद गोरखपुर मार्ग से रायपुर सरोज बस्ती से होकर पटेल बस्ती तक 500 मीटर तथा इलाहाबाद गोरखपुर मार्ग से ग्राम सभा धर्मपुर तक 500 मीटर पिच रोड (काली सड़क) का लोकार्पण विधायक डॉ सुषमा पटेल ने मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की दिक्कत व समस्याओं को देखते हुए इस पिच रोड का निर्माण कार्य कराया गया है ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत ना हो। आगे कहा कि अगर निर्माण कार्य कराने में ठेकेदार की किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी तो उसका पेमेंट रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में आने जाने में दिक्कत ना हो इसी के मद्देनजर प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए जो भी हमसे संभव होगा मैं कोई कसर नहीं छोडूंगी । उन्होंने आगे कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास में सड़कों का अधिक महत्व होता है। मुंगरा की विधायक होने के नाते मेरा नैतिक कर्तव्य है की क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने में मैं पीछे ना रहूं।
    लोकार्पण के पूर्व लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल, लाल बहादुर पटेल प्रधान, जय लाल सरोज पूर्व प्रधान, लाल चंद्र यादव, सदस्य जिला पंचायत, दया राम सरोज प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad