• Breaking News

    उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला तो दारोगा ने भी किया शारीरिक शोषण

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार को एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 1 पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई तब उसके साथ दारोगा ने यह सब किया। 

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। 

    दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को बरेली में एडीजी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। 

    तभी एक कार में 5 आदमी आए और उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह काफी घबरा गई थी। किसी तरह वह हिम्मत कर मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन गई।

    महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। एडीजी ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। 

    पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad