• Breaking News

    जौनपुर : श्रीमद्‌भागवत महापुराण कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्यो के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं : दिव्य मुरारी बापू - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर :- श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ही मनुष्य के जन्म जन्मांतरो के पाप कट जाते हैं। यह बाते मुंगरा बादशाहपुर के कटरा मार्ग पर स्थित सृष्टि पैलेस में आयोजित दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को पुष्कर से आए राष्ट्रीय संत दिव्य मुरारी बापू ने कहीं । 

    दिव्य  मुरारी बापू ने आगे कहा कि भागवत ग्रंथ वह पुराण है। जिसमें सभी पुराणों का सार है। इस पुराण में भगवान के सभी अवतारों की लीलाओं का वर्णन बताया गया है। बापू ने कहा कि श्रीमद्भागवत साक्षात भगवान का ही स्वरूप है। श्रीमद्भागवत समस्त पुराणों का सिरमौर है । 

    उन्होंने कहा कि इस कथा का रसपान सर्वप्रथम राजा परीक्षित को व्यास पुत्र सुखदेव मुनि ने हजारों ऋषि मुनियों के साथ करवाया था । स्वामी जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रेत की मुक्ति सैकड़ों जगह जाने से भी नहीं हो सकती उसकी भी मुक्ति भगवान कथा श्रवण से हो जाती है। 

    गोकर्ण भी सभी तीर्थों में गया किंतु उसकी मुक्ति नहीं हुई। जब वह श्रीमद्भागवत कथा को सुना तो उसकी भी मुक्ति हो गई। मुख्य  यजमान पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि व सभासद सुरेश चंद सोनी तथा व्यवस्थापक संत श्री घनश्याम महाराज रहे । संचालन विश्वामित्र गुप्त ने किया।

    AD


    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad