• Breaking News

    जौनपुर-सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मनाया गया क्रिसमस, सांता क्लॉज ने बच्चों में बांटे उपहार

     मुगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय कस्बे के कटरा में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सांता क्लाज ने बच्चों को टॉफियां व उपहार देखकर खुशियां बाटी।

                                      


     इस मौके पर विद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व साज सज्जा, चारों हाउस में डिबेट, रूम डेकोरेशन, व नाटक प्रतियोगिता के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। डिबेट प्रतियोगिता में रितिका गुप्ता, विशाखा, शिखा पांडे व शिल्पा तिवारी ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। क्रिसमस पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ अवसर पर मनाया जाता है।  इस त्यौहार को सभी लोग बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाते हैं ।शुक्रवार को विद्यालय के बगीचे में लगे पेड़ पौधों को काफी और रंगीन बाल फूलों से सजाया गया साथ ही बच्चों ने सांता क्लाज़ के मुखौटे पहन कर एक दूसरे को गिफ्ट बाटे ,तथा आनंद उठाया।विद्यालय के स्टाफ द्वारा सांता क्लॉज का रूप धारण कर विद्यालय के प्रत्येक बच्चों को गिफ्ट देने के साथ ही मनोरंजन, खेलकूद अंताक्षरी का लुफ्त बच्चों ने उठाया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्यौहार है। इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह पर्व लोगों में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है।  साथ ही ईसा मसीह के बताए हुए सत्य मार्गो व उच्च आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करता है । उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को त्यौहार एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी खुशी मनाना चाहिए । विद्यालय के शिक्षक रंजीत गुप्ता व नीरज मिश्रा ने बच्चों की तैयारी कराने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवानंद तिवारी, सुभाष मिश्रा ,शिवानी जायसवाल, मधु शुक्ला, सुष्मिता पांडे, प्रभा केसरी, सपना दुबे, अभिषेक तिवारी ,कमलेश मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, नेहा सिंह ,उधव चौहान, राहुल सिंह ,जगत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad