जौनपुर-भगवान् की भक्ति ही मानव जीवन का परम् लक्ष्य है - दिब्य मोरारी बापू
मुंगरबादशाहपुर-जौनपुर : भगवान के 24 अवतार है इन अवतारों की कथा का विस्तार ही श्रीमद्भागवत महापुराण है । भगवान की भक्ति ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है ।
यह बातें नगर के कटरा मार्ग के गौरैया डीह में स्थित सृष्टि पैलेस में आयोजित भागवत कथा में देर शाम पुष्कर धाम से आये हुए पूज्य सन्त महामंडलेश्वर दिब्य मोरारी बापू ने श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए कही । इन्होने कहा कि नैमिषारण्य की पावन धरती पर ऋषियों ने सूत जी महाराज से छ सवाल किया । पहला समस्त शास्त्रों का सार क्या है , दूसरे में भगवान के अवतार का क्या प्रयोजन है , तीसरे में मानव जीवन का ध्येय क्या है , चौथे में अवतार लेकर भगवान क्या करते है , पांचवे में भगवान के कितने अवतार हुए , छठवें भगवान के परमधाम गमन के बाद धर्म किसकी शरण मे जाता है , सूतजी ने बताया समस्त शास्त्रों का सार भगवान का नाम है । भगवान के अवतार का मुख्य कार्य भक्तो की रक्षा है । मानव जीवन का परम लक्ष्य भगवान की भक्ति है । अवतार लेकर भगवान धर्म की स्थापना के साथ ही दुष्टों का नाश करते है । भगवान के 24 अवतार है, भगवान के परमधाम गमन के बाद धर्म शास्त्र की शरण मे चला जाता है । मंच का संचालन करते हुए स्वामी घनश्याम दास जी महाराज ने कहाकि ऋग्वेद विश्व का सबसे प्राचीनतम ग्रंथ है। सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है अठारह पुराण , महाभारत , उपनिषद शास्त्र आदि ग्रंथ लिखा है । भक्त जन सम्पूर्ण जीवन भर पढ़े तब भी नही पढ़ पाते इसलिए वेद ब्यास जी भगवान के अवतार कहे गए । विदुर जी ने पांडवों की सहायता की , लाक्षागृह षड्यंत्र के द्वारा दुर्योधन पांडवो को मारना चाहता था। किन्तु विदुर जी युक्तियों के द्वारा पांडवो की पूरी रक्षा की । कथा के प्रमुख यजमान पूर्व चेयरमैन कपिलमुनि के साथ ही सुरेश सोनी रहे । इस कथा में प्रमुख तौर से राजेश कुमार गुप्ता , ओंकार मिश्र ,राजकुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद थे ।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।