Gold Price In 2021: नए साल में 63000 के पार जा सकते हैं सोने के दाम, जानिये क्या है संभावना
Jaunpur Update News
पिछले कुछ समय के दौरान दुनियाभर के निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु पर भरोसा बढ़ाया है, उसे देखते हुए अगले वर्ष सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले वर्ष सोने का भाव 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है। सरकार की तरफ से प्रोत्साहन पैकेज की भरपूर संभावना व अमेरिकी मुद्रा में नरमी को देखते हुए यह संभव होगा।

घरेलू बाजार में इस वर्ष की शुरुआत में सोने का भाव 39,100 रुपये पर था, जो कि अगस्त तक 56,191 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। उस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्रति औंस (करीब 28.35 ग्राम) सोने की कीमत 2,075 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। महामारी के मद्देजनर निवेशक जोखिम भरे विकल्पों के बजाय सोने में निवेश की ओर मुड़ गए। स्थिति में सुधार के साथ कीमतों में भी नरमी दिखी। हाल के दिनों में सोने की कीमतें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के तौर पर गिना जाता है।
कॉमट्रेंज रिस्क मैनेजमेंट सर्विसेज के सीईओ गणनशेखर त्यागराजन ने कहा कि आर्थिक प्रोत्साहन की बदौलत घरेलू बाजार में सोने में निवेश तेज गति से हुआ। कोरोना वैक्सीन व अर्थव्यवस्था की वापसी की खबर के बावजूद निवेश के रूप में सोने की मांग बरकरार है। यह प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद पर आधारित है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने भी कहा कि 2021 में सोने के भाव में उछाल की पूरी संभावना है। आभूषण के रूप में सोने की मांग में हालांकि गिरावट देखी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़े लॉजिस्टिक्स से भी सोने की आपूर्ति प्रभावित हुई।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।