• Breaking News

    Jaunpur Corona: दो बुजुर्गों समेत 14 को कोरोना

    जौनपुर। दो बुजुर्गों समेत रविवार को corona के 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें दो लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं, जबकि अन्य को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मरीजों के बाद जिले में Corona पॉजिटिव केस की कुल संख्या 6391 हो गई है। इसमें 96 की मौत हो चुकी है, जबकि 6127 स्वस्थ हुए हैं।

    कांटेक्ट सैंपलिंग के क्रम में रविवार को मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में जमुहर गांव में कैंप लगाकर जांच की। 29 लोगों का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। टीम ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को प्रेरित किया। उधर जिले के अन्य क्षेत्रों में कैंप लगाकर 735 सैंपल लिए गए। पूर्व में लिए 863 सैंपल के नतीजे आए। इसमें धर्मापुर के कुछमुछ व शहर के राज कॉलोनी निवासी दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। अन्य 12 संक्रमितों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले से भर्ती चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक 96 की मौत हुई है। अभी 1254 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad