Jaunpur: सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन रुम में लगी आग- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन रुम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई , आग लगते ही पूरे स्टेशन पर अफरातफरी मच गया , हालांकि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया ।आग लगने के कारण रिजर्वेशन का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है ,इसकी सूचना लखनऊ भेज दी गई है इसके बावजूद अभी तक बिजली कर्मचारी नहीं पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे रिजर्वेशन रूम में लगे बिजली के पैनल में आग लग गई । आग लगते ही पूरे स्टेशन पर हड़कम्प मच गया , कर्मचारियों आग बुझाने के लिए रखे गए सिलेंडर का प्रयोग करके आग को काबू कर लिया है , अन्यथा रेलवे विभाग को भारी नुकसान हो सकता था । फिलहाल रिजर्वेशन का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है ।
बताते चले कि सिटी रेलवे स्टेशन का बिजली का पैनल रिजर्वेशन रुम में लगा हुआ है , यही से पूरे स्टेशन पर बिजली की सप्लाई होती है , अक्सर उसमे खामियों के चलते स्पार्किंग होती रहती है जिससे कर्मचारी हर समय आपनी जान हथेली पर लेकर कार्य करते है , यदि समय रहते बिजली का पैनल यहां से नही हटाया तो, आने वाले समय मे बडी घटना हो सकती है ।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।