• Breaking News

    Jaunpur: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धानापुर गांव निवासी विजय गौड़ की पत्नी आकांक्षा 22 वर्ष की मौत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। 

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति व सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी श्यामलाल की पुत्री आकांक्षा की शादी वर्ष 2019 में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धानापुर गांव निवासी नंदलाल गौड़ के पुत्र विजय से हुई थी। बुधवार की सुबह घर वालों ने खिड़की से आकांक्षा को छत पर लगे कुंडे में लटका हुआ देखा।पुलिस के साथ ही मायके वालों को भी सूचना दी गयी। 

    मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता श्यामलाल की तहरीर पर पति विजय, ससुर नंदलाल और सास विमला देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad