• Breaking News

    Jaunpur News: 20 हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण लटका- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    20 हजार 228 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए जाने की योजना बजट के अभाव में लटक गई है। पात्रों का चयन तीन माह पहले किया जा चुका है। मार्च तक आवासों को पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया था जिसकी अभी तक शुरुआत भी नहीं हो सकी है। सूची में एक लाख 38 हजार 762 लोगों का नाम फीड किया गया था। दो चरणों में हुए सत्यापन में एक लाख 18 हजार 534 अपात्रों का नाम काटने के बाद यह अंतिम सूची तैयार की गई है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्रों को आवास प्लस योजना से छांव दिलाए जाने की तैयारी गत एक वर्ष से चल रही थी।

    प्रधानमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत बेघरों को छांव मुहैया कराया जा रहा है। पूर्व में बड़ी संख्या में आवासों के निर्माण के दौरान कुछ पात्रों को यह सुविधा नहीं मिल सकी। इसके बाद आवास प्लस के तहत जरूरतमंदों को इस योजना से जोड़ा गया। हालांकि बजट के अभाव में निर्माण प्रभावित हो रहा है। इन ब्लाकों में इतना बनना है आवास

    बदलापुर : 1555, बक्शा : 560, बरसठी : 1263, धर्मापुर : 375, डोभी : 621, जलालपुर : 476, करंजाकला : 511, केराकत : 667, खुटहन : 2493, मछलीशहर : 544, महराजगंज : 941, मड़ियाहूं : 418, मुफ्तीगंज : 923, मुंगराबादशाहपुर : 654, रामनगर : 965, रामपुर: 1420, शाहगंज : 1900, सिकरारा : 235, सिरकोनी : 546, सुईथाकला : 1390, सुजानगंज : 1771 बोले अधिकारी

    शासन की ओर से मिले लक्ष्य के आधार पर पात्रों की सूची तैयार करने के साथ ही जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। चयनित पात्रों के खातों में प्रथम किस्त अगले एक या दो दिन में पहुंच जाएगी जिसके बाद प्राथमिकता के आधार पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad