Jaunpur News: केराकत में चोरों का हौंसला बुलन्द, दुकान के बाहर से बाइक चोरी - जौनपुर अपडेट ।। Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट
केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को हौंसलाबुलंद चोरों ने पार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है।
भुक्तभोगी विनोद गुप्ता के अनुसार वह अपनी सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 एए-3154 सरायबीरू के पहलवान बाबा के बगल स्थित अपनी दुकार के बाहर खड़ी किये थे। कुछ देर बाद चोरों ने उड़ा दिया जिसकी जानकारी होने पर वह इधर-उधर बहुत खोजबीन किये लेकिन कुछ पता नहीं चला।
हताश व निराश होकर भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है। बता दें कि इस समय केराकत क्षेत्र में चोरों का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है जिसके चलते आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते चले जा रहे हैं।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।