• Breaking News

    Jaunpur News: पति, सास-ससुर समेत आठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज... - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    सिकरारा।
    थाना क्षेत्र के अजोसी गांव में बुधवार की रात विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, ससुर समेत आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    गांव के ओमप्रकाश गौतम की पत्नी कविता (22) बुधवार की शाम घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। घटना के वक्त पति लकड़ी काटने गया था। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई रामशंकर पांडेय ने बताया कि पिता योगेंद्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने पति ओमप्रकाश, ससुर रामचंद्र, सास ननद सहित आठ के विरुद्ध दहेज हत्या, उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad