• Breaking News

    Jaunpur News: किसानों के मसीहा की आत्मा को आज भाजपा ने रूला दियाः ऋषि यादव - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    धर्मापुर, जौनपुर।
    किसानों के कल्याण हेतु जीवन समर्पित करने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता, किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का कहना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है लेकिन वर्तमान की प्रदेश व केन्द्र सरकार किसानों पर अत्याचार करके उनकी आत्मा को ठेस पहुंचा रही है। उक्त बातें स्थानीय क्षेत्र में स्थित समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कुटिया पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों सहित अन्य लोगों के बीच कही।

    उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों को भाजपा की कुनीतियों से अवगत कराने के लिए किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व किसानों में भ्रम और भय फैलाकर अपनी राजनीतिक स्वार्थ पूरा करना चाहता है। किसानों को भाजपा नेता बदनाम कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। भाजपा सरकारों के खिलाफ समाजवादी पार्टी संघर्षरत है। श्री यादव ने बताया कि 25 दिसम्बर को समाजवादी किसान घेरा का आयोजन होगा। साथ ही गांव स्तर पर किसानों के बीच अलाव जलाकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का कार्य सपाजन करेंगे। इसके पहले श्री यादव सहित कुटिया में निःशुल्क पढ़ाई करने वाले बच्चों ने किसानों के मसीहा के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

    इस अवसर पर श्रीचन्द्र यादव, पूर्व सैनिक ठाकुरदीन यादव, गुणवंत मौर्य, अजय पटनायक सोनकर, रामजी, आनंद यादव, सोनू, शुभम, अशोक गौड़, जावेद शेख, अशरफी लाला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad