• Breaking News

    Jaunpur News: मार्निंग वाक के लिए खोला जाए शाही किला - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र से मिला। ज्ञापन सौंपकर पूर्व की तरह ही शाही किला को प्रात: भ्रमण के लिए खोलने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने कहा कि किले में व्यापारी, बुजुर्ग और महिलाएं प्रात: भ्रमण के लिए जाते थे। कोरोना काल के बाद से यह बंद है।
    अभी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्क व किला में आवागमन शुरू किया जा चुका है। सिर्फ प्रात: भ्रमण करने वाले के लिए रोक जारी है। कहा कि किले को प्रात: भ्रमण के लिए खोला जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, आनंद कुमार साहू, शैलेष गुप्त, अनिल कुमार वर्मा, गौरव सेठ, अजय देवा, लोकेश साहू आदि शामिल रहे।
    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad