• Breaking News

    Jaunpur News: किसानों के मसीहा के जन्मदिवस पर सपा कार्यालय पर हुई किसान गोष्ठी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी आज पूरे देश व प्रदेश के जनपद मुख्यालयों पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती मना रही है। इसी क्रम में किसान दिवस के रुप में जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी हुई जहां पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने चौधरी साहब के विचारों को सभी के समक्ष रखा। साथ ही कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों व किसानों के लिए आवाज उठाते हुये संघर्ष करती आई है। आज जब किसान आंदोलनरत हैं तब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर सभी समाजवादी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। किसानों के न्याय दिलाने तक यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

    इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने बतौर मुख्य कहा कि आज हम सभी और खासकर नौजवानों को चौधरी साहब के विचारों का अध्ययन करना चाहिए जिससे हम सभी गांव गरीब किसानों के लिए लड़ाई लड़ सकें। चौधरी चरण सिंह की विरासत को नेताजी मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। सपा हमेशा सिंचाई, दवाई और पढ़ाई मुक्त करने को लेकर संघर्षरत रही है। 

    इसके अलावा पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूनम मौर्या सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये चौधरी साहब को याद किया। इस अवसर पर यशवंता यादव, महासचिव हिसामुद्दीन, सोचन राम विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, आर.बी.यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, पंकज यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। किसान गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन ने किया।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad