• Breaking News

    Jaunpur News: वंचित वर्ग को स्वावलम्बी बनाना सेवा का उद्देश्य हो - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट
    जौनपुर। थानागद्दी,
    सेवा कार्य असहाय के प्रति दया नही अपितु कर्तव्य है।वंचित वर्ग को स्वावलम्बी बनाना सेवा कार्य का उद्देश्य होना चाहिए।यह बात आरएसएस के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क सीमेंट चादर बनाने वाली यूएएल उत्तर प्रदेश कम्पनी में आयोजित कम्बल वितरण और सहभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही। 

     उन्होंने कहा कि समर्थ और सशक्त समाज के लिए बिना मनभेद के जरूरत मन्दो की सेवा के लिए लोंगो को आगे आना चाहिए।सनातन संस्कृति कहती है कि वंचित वर्ग की सेवा मनुष्यता का धर्म है।हमारे महापुरुषों के अनुसार असहाय दुखियों गरीब दीन हीन पीड़ितों की सेवा करना ही सही अर्थों में ईश्वर की सच्ची पूजा है।कम्पनी के द्वारा इस मौके पर 700 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। एक साथ सहभोज में शामिल होकर सभी प्रसन्न दिखे।सभी लाभार्थियों को कम्पनी ने मास्क और सेनिटाइजर भी बांटा।

    कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा गया था।अध्यक्षता कम्पनी के जनरल मैनेजर जी एस बाहेती और संचालन मुरारी पांडेय ने किया।मुख्य रूप से डा एम पी सिंह सूर्यनाथ सिंह करिया सिंह पर्सनल मैनेजर डी एन उपाध्याय ए वी सिंह धनंजय मिश्र पी बी सिंह अंजनी मिश्र कमलेश सिंह वेदप्रकाश अमित सिंह अभय विशाल सिंह अजीत नीरज पहलवान रामचन्द्र यादव राजेन्द्र यादव नरेंद्र पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad