Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर की बैठक - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम बैठक नगर स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी पंचायत चुनाव एव विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने जौनपुर और मछलीशहर के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षव, ब्लॉक संयोजक, जिला पंचायत वार्ड प्रमुख के साथ पंचायत चुनाव की व्यूह रचना पर गहन मंथन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनावों में सहभागिता करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, उन्होंने आगे कहा कि सपा-बसपा ने पंचायत चुनावों में बाहुबली और धनाढ्य लोगों को सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जितवाया है इससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। अब आगामी पंचायत चुनावों में ऐसे लोग जीतकर आए जिनका लक्ष्य अपने क्षेत्र व गांवों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करना हो। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी संगठन की योजना के अनुसार पंचायत चुनावों को लेकर मंडल, जिला, ब्लॉक स्तर तक अभी से संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने में जुटें।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।