• Breaking News

    Jaunpur News: अनाज व्यापार संघ ने ठण्ड से बचाव के लिये ने जरूरतमन्दों में बांटे कम्बल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। अनाज व्यापार संघ द्वारा असहायों, जरूरतमंदों एवं पल्लेदारों  को कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गल्ला मंडी परिसर में लगभग 100 लोगों को कंबल वितरित किया गया। संघ के मुख्य संरक्षक दिनेश टंडन पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं अध्यक्ष संजय केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देकर उनको ठंड में राहत पहुंचाना यह एक छोटा सा मानवीय प्रयास है।

    कार्यक्रम संयोजक रितेश गुप्ता एवं आशीष साहू ने इस मौके पर आये लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी पुनीत कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर रामकुमार साहू, राजेंद्र कपूर, महेश साहू, योगेश साहू, अशोक जयसवाल, मंगला साहू, अरुण कपूर, मनोज साहू, जगदीश जयसवाल, दिनेश साहू, ताऊ जी गुप्ता, शनि साहू, अमित जायसवाल, रतन साहू, दिलीप साहू, दिनेश अग्रहरि, योगेश साहू, मो. उमर, रवि साहू, रमेश अग्रहरि, घनश्याम साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र साहू ने किया।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad