• Breaking News

    Jaunpur News: उप निरीक्षक मोहम्मद सैफ लाइन हाजिर, नौ उप निरीक्षकों का हुआ तबादला - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने शनिवार को जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। इस दौरान क्राइम कंट्रोल में फेल रहे 9 उप निरीक्षकों का तबादला किया। जबकि खेतासराय थाने के उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ को कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से ठंड में भी लापरवाह उप निरीक्षकों को पसीने छूटने लगे।

    एसपी कार्यालय से जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार खेतासराय थाना में तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद सैफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है, उनके स्थान पर पुलिस लाइन में कार्यरत रहे शान मोहम्मद को खेतासराय थाने में उप निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जलालपुर थाने में उपनिरीक्षक रहे अवधनाथ यादव को शकरमंडी पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। 

    जबकि यहां तैनात रहे नगर कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला को मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। इसी प्रकार अंगद प्रसाद तिवारी को पुलिस लाइन से बदलापुर, राजीव मल्ल को पुलिस लाइन से थाना खुटहन, रामजनम यादव को महराजगंज, सुधीर मिश्र को थाना सिंगरामऊ और आफताब आलम को पुलिस लाइन से नगर कोतवाली में तैनात किया गया है।
    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad