• Breaking News

    Jaunpur Update News: लॉक डाउन लगते ही उस परिवार के लिये सहारा बने हैं ऋषि यादव - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    धर्मापुर, जौनपुर। कोरोना जैसी महामारी के चलते बीते मार्च महीने से लगे लॉक डाउन के चलते खाने-पीने के लिये मोहताज बने मुस्लिम दिव्यांग परिवार की मदद करने की प्रक्रिया युवा सपा नेता ऋषि यादव द्वारा आज भी जारी है। पूर्व में आर्थिक सहयोग के अलावा राशन सहित अन्य चीजों से सहयोग करने वाले ऋषि यादव स्थानीय क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया चलाकर गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क पठन-पाठन देने के साथ शिक्षा-दीक्षा सहित पौष्टिक आहार बराबर दे रहे हैं।

    इसी क्रम में लॉक डाउन के चलते घर की स्थिति खराब होने की जानकारी होने पर पास के गांव गजना निवासी इम्तियाज अहमद जो अंधे हैं तथा उनकी पत्नी दिव्यांग है, के घर पहुंच गये। उसी समय आर्थिक सहयोग देने के साथ ही राशन आदि की सुविधा मुहैया कराये। इसके अलावा बीच में बीते मुस्लिम पर्व से सम्बन्धित सामग्री पहुंचाने वाले श्री यादव सोमवार को 51 सौ रूपये का आर्थिक सहयोग दिये। 

    इस मौके पर समाजवादी कुटिया के संचालक श्री यादव ने कहा कि यह सेवा कार्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर किया जा रहा है जो भविष्य में भी जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर युवा नेता श्री यादव द्वारा चलाये जा रहे समाजवादी कुटिया में बच्चों को शिक्षा, पौष्टिक आहार देने के अलावा उपरोक्त दिव्यांग/अंधे परिवार को बराबर सहयोग किये जाने को लेकर क्षेत्र सहित जनपद के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

    AD

    AD




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad