जौनपुर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से कोरोना बचाव की दी गयी जानकारी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
सिरकोनी, जौनपुर। कोरोना वायरस जैसे संक्रमण का संकट अभी टला नहीं। सावधानी और बचाव से इस बीमारी से बचा जा सकता है। मास्क लगाना एवं दो गज की दूरी का पालन करना ही संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय है।
उक्त बातें क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार वाराणसी की ओर से क्षेत्र के सरस्वती निकेतन इंटर कालेज सरकोनी में कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बचाव के उपायों पर आयोजित गोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कही गयी। वक्ताओं ने कहा कि योग से शारिरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है।
इस वैश्विक महामारी से मानसिक तनाव की भी समस्याएं आ रही हैं। क्षेत्रीय प्रचार आधिकारी डा. लालजी ने प्रतियोगिता के माध्यम से इस बीमारी के लक्षण, जाँच की प्रक्रिया, सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और बचाव के उपाय पर पर जानकारी दिया। साथ ही प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले 20 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
वहीं आरओबी लखनऊ के पंजीकृत कलाकार सोनम सरोज एण्ड पार्टी जौनपुर ने गीत के जरिए जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं का संदेश दिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डा. अवधनाथ पाल, विद्यालय के प्रबंधक नन्द लाल यादव, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, डा. लालजी, अमित यादव, राकेश यादव सहित तमाम वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।