• Breaking News

    जौनपुर, कलयुगी पुत्र से परेशान वृद्धा ने लगायी न्याय की गुहार - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। केराकत क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार निवासी 85 वर्षीया दमयन्ती देवी पत्नी मिश्री लाल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से लिखित रूप से शिकायत करते हुये जानमाल की गुहार लगायी है। 

    पीड़िता के अनुसार उसका बेटा संतोष काफी दिनों से मुम्बई में अपने परिवार के साथ रहा है जो हाल-चाल लेने की बात तो दूर बीमारी तक की खोज-खबर नहीं लेता है। मेरी पुत्री सुनीता की शादी केराकत में हुई जो मेरा देखभाल, बीमारी, दवा आदि देखती है। 

    इसी के चलते मैं अपनी पूरी सम्पत्ति बेटी सहित उसके पुत्र अंकित साहू व हर्षित साहू के नाम वसीयत कर दी हूं। इधर एक महीने पूर्व मुम्बई से घर आये बेटा व बहू मुझे आये दिन मारते-पीटते हैं। किसी तरह जान बचाकर मैं इस समय अपनी पुत्री के घर केराकत के पुराना चौराहे पर आ गयी हूं लेकिन मेरा लड़का संतोष यहां आकर जानमाल की धमकी देता है। 

    साथ ही स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी धमकी देता रहता है। हताश व निराश होकर पीड़िता ने केराकत कोतवाल से जानमाल की गुहार लगाते हुये धमकी देने वाले अपने पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।

    AD


    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad