जौनपुर, सपा नेता राजेन्द्र बहादुर हुए हाउस अरेस्ट - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सराय केवट निवासी एवं विधानसभा 368 मुंगरा बादशाहपुर के नेता राजेन्द्र बहादुर यादव को किसान आन्दोलन की अगुवाई की आशंका में बीती बुद्धवार की रात सुजानगंज थाने की पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया ।
बताते है कि क्षेत्र के सराय केवट गाँव के मूल निवासी राजेन्द्र बहादुर यादव समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष होने के साथ साथ 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले लगभग 10 वर्षो से पार्टी के सिपाही के रूप में कार्य कर रहे है ।
देश मे चल रहे किसान आन्दोलन को समाजवादी पार्टी के किसानों के समर्थन में आज किसान पदयात्रा के कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए बीती रात से थाना सुजानगंज थानाध्यक्ष द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बीते बुद्धवार की रात उनके सराय केवट स्थित आवास पे पहुँच कर हाउस अरेस्ट किया ।
पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने पर सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव ने कहा कि आज मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा के अगले सुबह ही प्रदेश की तानाशाही सरकार का तानाशाही फरमान आ गया कि आप आज अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते ।
हम समाजवादी पार्टी के सिपाही हमेशा संघर्षो की लड़ाई लड़ते रहे है और ऐसे तनाशाही फरमानों को कुचलते हुए पार्टी के मुखिया मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन करते हुए किसान यात्रा जारी रखेंगे ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस झूठे वादे करने वाली एवं दमनकारी सरकार से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में ऐसे लोगो को सबक जरूर सिखाएगी ।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।