जौनपुर, युवती ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर| - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कोतवाली मोहल्ले में एक युवती ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवती को जलते देख परिजनों के होश उड़ गए और दौड़कर आग बुझाने के बाद उसे सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने युवती की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते हैं कि उक्त मोहल्ला निवासी रुक्सार बानो (26) पुत्री इब्राहिम ने अपने घर में किसी बात को लेकर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवती को जलते देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में आग बुझाकर उसे सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुँचने के बाद उसे वहां से भी चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर वह जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।